जयपुर। भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे ने राजस्थान में संचालित कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया है। रेलवे सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर -काठगोदाम जपांच सितम्बर को जैसलमेर से संचालित हुई है, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नयी दिल्ली- साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19610, योग नगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी पांच सितम्बर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली शाहदरा ब्लॉक केबिन -नयी दिल्ली- दिल्ली सराय-होकर संचालित होगी। सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मू तवी छह सितम्बर को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12414, जम्मू तवी -अजमेर सात सितम्बर को रद्द रहेगी।