बीकानेर। श्री कोलायत क्षेत्र के विधायक अंशुमान सिंह भाटी का 29 अगस्त का दिन धार्मिक आस्था और विकास कार्यों को समर्पित रहेगा। सुबह से शाम तक उनका कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा।
सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर भाटी सियाणा भैरू जी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर दियातरा से भुर्ज सड़क का शिलान्यास करेंगे। दोपहर एक बजे वे ग्राम खेतोलाई शिम्भू पहुंचेंगे, जहां मूलजी दादोसा मंदिर के पास सार्वजनिक स्थल पर टीन शेड निर्माण का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर गिराजसर से पंचपीठ की ढाणी सड़क का उद्घाटन किया जाएगा।
शाम 5 बजे भाटी का कार्यक्रम भभूता सिद्ध धाम कालीनाडी दर्शन के साथ सम्पन्न होगा। इस दौरे को लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।